Tuesday, 15 September 2026 | 2:26 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी - विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत एसपी ने किया वृक्षारोपण

लखीमपुर खीरी - आज दिनांक 05 जून 2025 को पुलिस कार्यालय लखीमपुर खीरी परिसर में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा वृक्षारोपण किया गया।इस अवसर पर एसपी संकल्प शर्मा ने कहा एक पौधा अपनी मां के नाम पर लगाकर हम न सिर्फ पर्यावरण की सेवा करते हैं बल्कि अपने भीतर भी एक भावनात्मक जुड़ाव महसूस करते हैं। एसपी सं
Share:
लखीमपुर खीरी - विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत एसपी ने किया वृक्षारोपण
Read in your preferred language.

लखीमपुर खीरी - आज दिनांक 05 जून 2025 को पुलिस कार्यालय लखीमपुर खीरी परिसर में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा वृक्षारोपण किया गया।इस अवसर पर एसपी संकल्प शर्मा ने कहा एक पौधा अपनी मां के नाम पर लगाकर हम न सिर्फ पर्यावरण की सेवा करते हैं बल्कि अपने भीतर भी एक भावनात्मक जुड़ाव महसूस करते हैं। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया पुलिस लाइन खीरी सहित जनपद के समस्त थाना परिसरों में भी वृक्षारोपण कराया जा रहा है सभी अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी संकल्प शर्मा ने जिलावासियों से अपील की कि इस पर्यावरण दिवस पर हम भी लें संकल्प एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाए।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता