Monday, 14 September 2026 | 9:27 PM
UP News

लखीमपुर खीरी : डीएम के निर्देश पर तीन तहसीलों के 12 किसानों को मिला मुआवजा ?

डीएम के निर्देश पर तीन तहसीलों के 12 किसानों को मिला मुआवजा, प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मुआवजा मिलने पर पीड़ित किसानों के चेहरो पर दिखी खुशी। लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार शाम हुई आगजनी की घटनाओं से प्रभावित किसानों को गुरुवार प्रशासन द्वारा बड़ी राहत दी गई। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर लखीम
Share:
लखीमपुर खीरी : डीएम के निर्देश पर तीन तहसीलों के 12 किसानों को मिला मुआवजा ?
Read in your preferred language.


डीएम के निर्देश पर तीन तहसीलों के 12 किसानों को मिला मुआवजा, प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मुआवजा मिलने पर पीड़ित किसानों के चेहरो पर दिखी खुशी। लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार शाम हुई आगजनी की घटनाओं से प्रभावित किसानों को गुरुवार प्रशासन द्वारा बड़ी राहत दी गई। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर लखीमपुर सदर, मितौली और गोला तहसील के किसानों को फसल क्षति के एवज में सरकार द्वारा अनुमन्य धनराशि के चेक प्रदान किए गए।
गुरुवार को प्रशासन की ओर से सीएम खेत खलिहान अग्निकाड दुर्घटना सहायता योजना के तहत गोला तहसील के ग्राम खजुहा में भीषण अग्निकांड में प्रभावित फसलों के रकबे के आधार प्रभावित किसान कुलवीर कौर, ओपेंद्र सिंह, जशमेल सिंह,सतवंत सिंह,संदीप सिंह, जसबीर कौर,बलजीत कौर और हरजीत सिंह को अनुमन्य सहायता राशि प्रदान की गई।

मितौली तहसील के ग्राम अलियापुर व महुआढाब में बुधवार रात आए आंधी-तूफान से फसलें क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए "मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकाड दुर्घटना सहायता योजना" के अन्तर्गत उप जिलाधिकारी रेनू मिश्रा और तहसीलदार भीमसेन ने किसान सुधा देवी और ब्रजराज सिंह को सहायता राशि का चेक प्रदान किया। वहीं तहसील सदर के ग्राम खजुहा परगना पैला तहसील लखीमपुर में बुधवार रात्रि को हुए अग्निकाण्ड में गन्ने की फसल को नुकसान हुआ था, जिस पर आकलन/मूल्यांकन आख्या पर एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर/प्रशासक कृषि उत्पादन मंडी समिति अमिता यादव तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह ने सुशील कुमार पुत्र रामचन्द्र व बाबूराम पुत्र चुरई को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता