Sunday, 01 November 2026 | 4:33 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : राज्यसभा सांसद रामजी सुमन के विवादित बयान पर हिंदू महासभा के लोगो ने सदर चौराहा गोला पर पुतला दहन कर मांगा इस्तीफा ?

गोला गोकर्णनाथ, खीरी – राज्यसभा सांसद राम जी सुमन द्वारा दिए गए विवादित बयान के विरोध में हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सदर चौराहा पर इकट्ठा होकर उनका पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर राज्यसभा सांसद राम जी सुमन के इस्तीफे की मांग की। विरोध प्रदर्शन करने वालों
Share:
लखीमपुर खीरी : राज्यसभा सांसद रामजी सुमन के विवादित बयान पर हिंदू महासभा के लोगो ने सदर चौराहा गोला पर पुतला दहन कर मांगा इस्तीफा ?

गोला गोकर्णनाथ, खीरी – राज्यसभा सांसद राम जी सुमन द्वारा दिए गए विवादित बयान के विरोध में हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सदर चौराहा पर इकट्ठा होकर उनका पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर राज्यसभा सांसद राम जी सुमन के इस्तीफे की मांग की।

विरोध प्रदर्शन करने वालों में हिंदू महासभा के नगर अध्यक्ष सचिन सिंह, अध्यक्ष सचिन पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीयूष शुक्ला, अधिवक्ता अतीत सिंह सेंगर सहित नगर के अन्य हिंदू संगठनों के लोग और गोला नगर वासी सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने "जय श्री राम" के नारे लगाते हुए राज्यसभा सांसद राम जी सुमन के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की और प्रशासन से इस्तीफे की मांग की।

हिंदू महासभा के नेताओं ने कहा कि राम जी सुमन द्वारा दिया गया विवादित बयान हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला और आहत करने वाला है, इस तरह के बयानों को हिंदू समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। हिंदू समाज के लोगों ने कड़े शब्दों में चेतावनी भी दी कि यदि जल्द ही राज्यसभा सांसद राम जी सुमन द्वारा माफी नहीं मांगी गई और इस्तीफा नहीं दिया गया तो विरोध प्रदर्शन और उग्र किया जाएगl

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता