Monday, 14 September 2026 | 10:46 PM
UP News

लखीमपुर खीरी : पीएम के जन्मदिन पर गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने स्वच्छता ही सेवा अभियान का किया शुभारम्भ

गोला गोकर्णनाथ - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वे जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में सेवा पखवाडा का आगाज किया है। इसी क्रम में बुधवार को छोटी काशी गोला में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने इस खास मौके पर गोला नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में अपने साथियों
Share:
लखीमपुर खीरी : पीएम के जन्मदिन पर गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने स्वच्छता ही सेवा अभियान का किया शुभारम्भ
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वे जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में सेवा पखवाडा का आगाज किया है। इसी क्रम में बुधवार को छोटी काशी गोला में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने इस खास मौके पर गोला नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में अपने साथियों संग पहुंचकर स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया इस मौके पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वे जन्मदिन के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और असीम उर्जा की प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व, दूरदृष्टि और राष्ट्रहित में निस्वार्थ सेवा करने की सराहना की और उन्हें हर भारतीय के लिए प्रेरणा का श्रोत बताया।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता