Tuesday, 15 September 2026 | 3:47 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : खीरी एमएलसी के जन्मदिन पर गोला पालिकाध्यक्ष ने सीएचसी पहुंचकर मरीजों को बांटे फल

गोला गोकर्णनाथ - गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अपने तमाम साथियों के साथ बुधवार को विद्यार्थी परिषद से भाजपा संगठन में अपने तमाम दायित्वों का निर्वहन करते हुए लखीमपुर खीरी से निर्विरोध विधान परिषद सदस्य एमएलसी प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता का जन्मदिन बड़ी ही धू
Share:
लखीमपुर खीरी : खीरी एमएलसी के जन्मदिन पर गोला पालिकाध्यक्ष ने सीएचसी पहुंचकर मरीजों को बांटे फल
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ - गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अपने तमाम साथियों के साथ बुधवार को विद्यार्थी परिषद से भाजपा संगठन में अपने तमाम दायित्वों का निर्वहन करते हुए लखीमपुर खीरी से निर्विरोध विधान परिषद सदस्य एमएलसी प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाते हुए पालिकाध्यक्ष ने पार्टी के तमाम साथियों के साथ सामदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचकर मरीजों को फल वितरित कर जन्मदिन की खुशी का इजहार कर भाजपा के माननीय प्रदेश महामंत्री, आईटी एवं सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी एमएलसी आदरणीय अनूप गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जन्मदिन की सभी ने बधाई दी और बाबा भोलेनाथ से उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना भी की। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के साथ नगर अध्यक्ष शत्रुध्न मिश्रा, विनोद स्वर्णकार, अनुराग गुप्ता, शिवम् गुप्ता, विजय बाजपेई, धीरज बाजपेई एवं तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता