Tuesday, 15 September 2026 | 1:01 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : जेठ के दूसरे मंगल के पावन अवसर पर पुलिसकर्मियों ने कराया विशाल भंडारा

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल के पावन अवसर पर गोला कोतवाली गेट पर पुलिसकर्मियों द्वारा उत्साहपूर्वक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन गोला सीओ रमेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में किया गया। पुलिसकर्मियों ने अपनी सेवा भावना का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं और राहग
Share:
लखीमपुर खीरी : जेठ के दूसरे मंगल के पावन अवसर पर पुलिसकर्मियों ने कराया विशाल भंडारा
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल के पावन अवसर पर गोला कोतवाली गेट पर पुलिसकर्मियों द्वारा उत्साहपूर्वक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन गोला सीओ रमेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में किया गया। पुलिसकर्मियों ने अपनी सेवा भावना का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए प्रसाद का वितरण किया। तपती गर्मी के बीच पुलिस के सहयोग से किए गए भंडारे की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया साथ ही पुलिसकर्मियों की प्रशंसा भी की। पुलिसकर्मियों ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना की और स्वयं प्रसाद वितरित कर आम जनता के साथ मिलकर 'बड़ा मंगल' मनाया। यह आयोजन पुलिसकर्मियों की सामाजिक और धार्मिक आस्था को दर्शाता है जहाँ उन्होंने अपनी ड्यूटी के साथ-साथ आम जनता की सेवा की।
इस अवसर पर गोला कोतवाल अम्बर सिंह, एसएसआई देवेन्द्र सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर गंगा प्रसाद यादव सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।