Tuesday, 15 September 2026 | 2:35 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : पुलिस स्मृति दिवस पर एसपी ने शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

(द दस्तक 24 न्यूज़) उत्तर प्रदेश पुलिस बल व देश के सभी केन्द्रीय राज्य पुलिस बलों द्वारा हर साल 21 अक्टूबर को "पुलिस स्मृति दिवस" मनाया जाता है। यह दिनांक 21 अक्टूबर 1959 को चीन के साथ हमारी सीमाओं की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाने वाले सी.आर.पी.एफ. के 10 वीर जवानों के बलिदान की याद में मनाया जाता ह
Share:
लखीमपुर खीरी : पुलिस स्मृति दिवस पर एसपी ने शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) उत्तर प्रदेश पुलिस बल व देश के सभी केन्द्रीय राज्य पुलिस बलों द्वारा हर साल 21 अक्टूबर को "पुलिस स्मृति दिवस" मनाया जाता है। यह दिनांक 21 अक्टूबर 1959 को चीन के साथ हमारी सीमाओं की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाने वाले सी.आर.पी.एफ. के 10 वीर जवानों के बलिदान की याद में मनाया जाता है।

दिनांक 21 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में अमर शहीद स्थल पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कर्तव्य की बेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस कर्मियों की याद में "पुलिस स्मृति दिवस" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रायबरेली ने पुलिस स्मृति दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला एवं श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के संदेश से सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराया गया तथा सभी उपस्थित पुलिस कर्मियों को उनसे प्रेरणा लेकर हर चुनौतियों का दृढतापूर्वक मुकाबला करने के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

पुलिस के अमर जवानों को याद करते हुए उन बहादुर पुलिसकर्मियों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी जिन्होंने अपना बलिदान देश और प्रदेश की शान्ति, सुरक्षा सद्भावना बनाये रखने हेतु अपने प्राणों का उत्सर्ग किया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रायबरेली डॉ० यशवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल हुए।