Tuesday, 15 September 2026 | 3:16 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया में जन औषधि केंद्र का विधायक रोमी साहनी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

लखीमपुर खीरी - पलिया विधायक रोमी साहनी ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया।पलिया विधायक रोमी साहनी ने उद्घाटन के अवसर पर कहा यह प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण दवाएं अत्यं
Share:
लखीमपुर खीरी : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया में जन औषधि केंद्र का विधायक रोमी साहनी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
Read in your preferred language.

लखीमपुर खीरी - पलिया विधायक रोमी साहनी ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया।पलिया विधायक रोमी साहनी ने उद्घाटन के अवसर पर कहा यह प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण दवाएं अत्यंत ही सुलभ दरों पर उपलब्ध कराएगा, जिससे आमजन को राहत मिलेगी और स्वास्थ्य सेवा की पहुंच और सशक्त होगी।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ भारत, सशक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। गरीबों के मसीहा पलिया विधायक रोमी साहनी ने कहा जनकल्याण और सेवा ही हमारा संकल्प है और हम उसी पथ पर निरंतर अग्रसर हैं।इस मौके पर पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता व अधीक्षक डॉ भरत सिंह आदि कई लोग इस अवसर पर मौजूद रहे।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता