लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में गुमशुदा/अपहृता की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मैगलगंज के नेतृत्व में आज दिनांक 21.02.2026 दिन शनिवार को थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को सकुशल उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया। आज दिनांक 21.02.2026 को थाना मैगलगंज की पीआरवी 8210 द्वारा एक महिला को जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है कस्बा मैगलगंज से प्राप्त इवेंट के क्रम में थाना हाजा पर लाया गया जिसे महिला सुरक्षा केन्द्र थाना मैगलगंज खीरी में म0आ0 की सुपुर्दगी में निगरानी हेतु बिठाया गया तथा उक्त महिला से पूंछताछ के क्रम में उसके मोबाइल नम्बरों पर परिजनों से वार्ता की गयी। जिसके पश्चात परिजन सर्वेश वर्मा पुत्र श्री नेतराम निवासी चिटौली थाना फतेगंज पश्चिमी जनपद बरेली व लालकुमार पुत्र फूलचन्द्र, गौरव पुत्र परशराम वर्मा निवासीगण अमखेडिया थाना मैगलगंज जनपद खीरी ने थाना आकर उक्त महिला को तस्दीक करते हुए लालकुमार उपरोक्त की बहन होना बताया। जिसका नाम नीतू उर्फ रितुम पुत्र श्री फुलचन्द्र वर्मा निवासी निवासी अमखेडिया थाना मैगलगंज जनपद खीरी है जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है जो बिना बताए घर से यहां चली आयी थी। अतः महिला के पास से मिले एक कीपैड मोबाइल फोन, एक घडी, एक टूटा पैण्डल (टप्स)(पीली धातु) व नकद 1320/- रु0 व उक्त महिला को उसके भाई लालकुमार पुत्र फूलचन्द्र के सुपुर्द कर मय गौरव पुत्र परशराम वर्मा निवासीगण अमखेडिया थाना मैगलगंज जनपद खीरी व सर्वेश वर्मा पुत्र श्री नेतराम निवासी चिटौली थाना फतेगंज पश्चिमी जनपद बरेली के सुपुर्द कर थाना हाजा से सकुशल रुखसत किया गया।
उत्तर प्रदेश
लखीमपुर खीरी : मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को सकुशल उसके परिजनो को किया सुपुर्द
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में गुमशुदा/अपहृता की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मैगलगंज के नेतृत्व में आज दि
Read in your preferred language.