Tuesday, 15 September 2026 | 1:04 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता एवं जन सहयोग से सुरक्षित बचाई गई कई जिंदगियां

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) मंगलवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आग लगने की आकस्मिक घटनाएं सामने आईं। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद, स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और जागरूक नागरिकों के साझा प्रयासों और अदम्य साहस से आग पर काबू पाया गया और जनहानि को रोक लिया गया। थाना हैदराबाद: ग्राम बांसबेरि
Share:
लखीमपुर खीरी : पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता एवं जन सहयोग से सुरक्षित बचाई गई कई जिंदगियां
Read in your preferred language.

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) मंगलवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आग लगने की आकस्मिक घटनाएं सामने आईं। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद, स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और जागरूक नागरिकों के साझा प्रयासों और अदम्य साहस से आग पर काबू पाया गया और जनहानि को रोक लिया गया। थाना हैदराबाद: ग्राम बांसबेरिया में लगभग 32 घरों में आग लगने की सूचना मिली। थाना मझगई: ग्राम मुन्ना पुरवा में लगभग 30 झोपड़ियों में आग का प्रसार हुआ। थाना मितौली: ग्राम किरमानी में भूसे के ढेर सहित दो स्थानों पर आग लगी। थाना खीरी: ग्राम जिहादी पुरवा में 10-12 घरों में आग का प्रभाव रहा।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तत्काल सक्रिय हुईं। राहत कार्य में 'सामुदायिक भावना' का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला, जहाँ स्थानीय ग्रामीणों और आम जनमानस ने प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आग पर काबू पाने में पूर्ण सहयोग दिया। व्यापक घटनाओं के बावजूद किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी सुरक्षित हैं। पुलिस और अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्यवाही के कारण आग को अन्य इलाकों में फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। संपत्ति और घरों का नुकसान हुआ है, प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

खीरी पुलिस की अपील - हम जनपदवासियों के साहस और सहयोग की सराहना करते हैं। गर्मी के इस मौसम में आग से बचाव के सुरक्षा मानकों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचित करें।