Tuesday, 15 September 2026 | 2:25 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ - महेशपुर वन रेंज में पकड़ी गई आदमख़ोर बाघिन

गोला गोकर्णनाथ- महेशपुर वन रेंज में वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयास से पकड़ी गई आदमखोर बाघिन। महेशपुर वन रेंज के ग्राम मूंडा अस्सी, मूड़ा जवाहर,घरथनिया,अजान, इमलिया आदि गावो में वन विभाग द्वारा कार्यवाई तेज कर दी गई थी जिसका असर महेशपुर वन रेंज में देखने को मिला। आदमख़ोर बाघिन के पकड़े जाने
Share:
लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ - महेशपुर वन रेंज में पकड़ी गई आदमख़ोर बाघिन
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ-
महेशपुर वन रेंज में वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयास से पकड़ी गई आदमखोर बाघिन।
महेशपुर वन रेंज के ग्राम मूंडा अस्सी, मूड़ा जवाहर,घरथनिया,अजान, इमलिया आदि गावो में वन विभाग द्वारा कार्यवाई तेज कर दी गई थी जिसका असर महेशपुर वन रेंज में देखने को मिला। आदमख़ोर बाघिन के पकड़े जाने की सूचना मिलने पर चीफ लखनऊ मंडल श्रीमती रेणू सिंह ने घटनास्थल का दौरा कर निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए।
महेशपुर वन रेंज में आदमख़ोर बाघिन को पकड़े जाने से लोगों ने कुछ राहत की सांस ली है।
सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंच कर श्रीमती रेनू सिंह ने जांच पड़ताल कर वन अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि वहां पर मौजूद एक शावक को जल्द से जल्द पकड़ा जाये।
इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी संजय विश्वल व क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहम्मदी निर्भय प्रताप शाही सहित उप क्षेत्रीय वन अधिकारी राम नरेश वर्मा , सुरेंद्र पाल गौतम,दबीर हसन,वन दरोगा मोहम्मद उमर,विजय सिंह,माया प्रकाश, रोहित श्रीवास्तव,मित्र पाल सिंह तोमर, प्रज्ज्वल कुमार,अखिलेश सिंह,पंकज कुमार,वन रक्षक नरेंद्र वर्मा व सुरक्षा वाचर सचिन,देवेंद्र सहित मोहम्मदी रेंज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
घटनास्थल पर मौजूद चीफ लखनऊ मंडल श्रीमती रेणू सिंह के साथ वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता