Monday, 14 September 2026 | 8:44 PM
UP News

लखीमपुर खीरी : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की निष्पक्ष जांच की मांग

गोला गोकर्णनाथ -अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं तमाम कार्यकर्ताओं ने बुधबार को गोला में पुलिस क्षेत्राधिकारी को प्रेषित पुलिस अधीक्षक महोदय लखीमपुर खीरी को संबोधित ज्ञापन गोला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह को सौंपा। पदाधिकारियों व तमाम कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय
Share:
लखीमपुर खीरी : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की निष्पक्ष जांच की मांग
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ -अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं तमाम कार्यकर्ताओं ने बुधबार को गोला में पुलिस क्षेत्राधिकारी को प्रेषित पुलिस अधीक्षक महोदय लखीमपुर खीरी को संबोधित ज्ञापन गोला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह को सौंपा। पदाधिकारियों व तमाम कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय बजरंग दल सीतापुर के विभागाध्यक्ष देव जुनेजा के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमे को निराधार बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। गौरतलब है लखीमपुर में आठ अगस्त को एक स्थानीय ढाबे पर हुई मारपीट की घटना में देव जुनेजा पर दर्ज फर्जी मुकदमे को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोला कोतवाली गेट पर जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष राकेश कनौजिया ने कहा देव जुनेजा साजिशन फर्जी मुकदमे के शिकार हुए हैं वह पूरी तरह से निर्दोष है यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल संगठन प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता