Monday, 14 September 2026 | 11:44 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : रिजर्व पुलिस लाइन्स खीरी के तत्वाधान में अंतर्जनपदीय कबड्डी जिम्नास्टिक फेंसिंग एवं खो-खो प्रतियोगिता 2025 का हुआ शुभारम्भ

लखीमपुर खीरी - बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स खीरी के तत्वाधान में लखनऊ जोन की अन्तर्जनपदीय कबड्डी क्लस्टर महिला/पुरुष कबड्डी, जिम्नास्टिक,फेंसिंग एवं खो-खो प्रतियोगिता-2025 का शुभारम्भ श्री पवन गौतम अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) एवं श्री विवेक तिवारी सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स द्वारा किय
Share:
लखीमपुर खीरी : रिजर्व पुलिस लाइन्स खीरी के तत्वाधान में अंतर्जनपदीय कबड्डी जिम्नास्टिक फेंसिंग एवं खो-खो प्रतियोगिता 2025 का हुआ शुभारम्भ
Read in your preferred language.

लखीमपुर खीरी - बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स खीरी के तत्वाधान में लखनऊ जोन की अन्तर्जनपदीय कबड्डी क्लस्टर महिला/पुरुष कबड्डी, जिम्नास्टिक,फेंसिंग एवं खो-खो प्रतियोगिता-2025 का शुभारम्भ श्री पवन गौतम अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) एवं श्री विवेक तिवारी सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में लखनऊ जोन की कुल 11 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है जिसमें निर्णायक की भूमिका श्री हितेन्द्र कुमार, श्री विपनेश मिश्रा,श्री योगेश गुप्ता,श्री अरुण वर्मा,श्री रमेश वर्मा एवं सुश्री शैलेश यादव बेसिक शिक्षा विभाग लखीमपुर खीरी द्वारा निभायी जा रही है। यह प्रतियोगिता तीन दिन तक आयोजित की जायेगी।बुधवार को आयोजित हुए खेल में प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जनपद उन्नाव व हरदोई के बीच खेला गया जिसमें जनपद उन्नाव की टीम 59 अंक अर्जित कर विजेता व जनपद हरदोई की टीम 23 अंक अर्जित कर उपविजेता रही। प्रतियोगिता का द्वितीय मैच जनपद बाराबंकी व अमेठी के बीच खेला गया जिसमें जनपद बाराबंकी की टीम 30 अंक अर्जित कर विजेता व जनपद अमेठी की टीम 21 अंक अर्जित कर उपविजेता रही।इस अवसर पर श्री पवन कुमार भाटी प्रतिसार निरीक्षक,श्री ललित कुमार उ0नि0 परिवहन यू0पी0-112, समस्त टीमों के टीम मैनेजर्स,प्रतिभागी एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी सहित दर्शकगण उपस्थित रहे।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता