Monday, 14 September 2026 | 10:46 PM
UP News

लखीमपुर खीरी : सावन माह के चतुर्थ सोमवार को लगने वाले मेले को देखते हुए आला अधिकारियों ने गोला पहुंचकर लिया जायजा

गोला गोकर्णनाथ - सावन माह के चतुर्थ सोमवार को लगने वाले भूतनाथ मेल को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है शुक्रवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एसपी संकल्प शर्मा संग़ विधायक गोला अमन गिरी ने पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने भीड़ प्रबंधन, साफ़ सफ
Share:
लखीमपुर खीरी : सावन माह के चतुर्थ सोमवार को लगने वाले मेले को देखते हुए आला अधिकारियों ने गोला पहुंचकर लिया जायजा
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ - सावन माह के चतुर्थ सोमवार को लगने वाले भूतनाथ मेल को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है शुक्रवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एसपी संकल्प शर्मा संग़ विधायक गोला अमन गिरी ने पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने भीड़ प्रबंधन, साफ़ सफाई, बैरिकेडिंग, जल आपूर्ति, रोशनी, चिकित्सा, खोया पाया जैसे प्रमुख विषयों पर जोर देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान चतुर्थ सोमवार की लाखों की भीड़ को देखते हुए मेले मे आने वाले श्रद्धालुओं एवं कावड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। एसपी संकल्प शर्मा ने मेले में लाखों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती पर सम्बन्धित को निर्देश दिए।श्रवण मेले के दृष्टिगत संपूर्ण मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था व तैयारी की समीक्षा की गई तथा ड्यूटी में लगे अधिकारियों कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा तथा मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस व्यवस्थापन के साथ-साथ समस्त व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही साथ आवागमन के मार्गो तथा प्रमुख चौराहों पर भारी भीड़ को देखते हुए सम्बन्धित को दिशा निर्देश भी दिए। भ्रमण के दौरान एसडीएम गोला, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के साथ समस्त अधिकारी मौजूद रहे।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता