Tuesday, 15 September 2026 | 3:52 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में डीएम व एसपी ने सभी से गंगा दशहरा व बकरीद त्योहारों को पारंपरिक व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का किया आव्हान

कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में बकरीद और गंगा दशहरा को लेकर जिला शांति समिति की बैठक संपन्न हुई बैठक में बकरीद व गंगा दशहरा त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने हेतु डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी संकल्प शर्मा की अध्यक्षता में अटल सभागार में जिला शांति समिति की बैठक संपन्न हुई बैठक में मौजूद संभ्
Share:
लखीमपुर खीरी : कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में डीएम व एसपी ने सभी से गंगा दशहरा व बकरीद त्योहारों को पारंपरिक व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का किया आव्हान
Read in your preferred language.

कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में बकरीद और गंगा दशहरा को लेकर जिला शांति समिति की बैठक संपन्न हुई बैठक में बकरीद व गंगा दशहरा त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने हेतु डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी संकल्प शर्मा की अध्यक्षता में अटल सभागार में जिला शांति समिति की बैठक संपन्न हुई बैठक में मौजूद संभ्रांतजनों द्वारा आश्वस्त किया गया कि त्योहारों को शासन प्रशासन की गाइडलाइन व दिशा निर्देशों का पालन करते हुए गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद व गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। बैठक का संचालन एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। बैठक में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने शांति समिति की सार्थकता का उल्लेख करते हुए कहा कि बैठक में आपके द्वारा उठाए गए बिंदुओं से हमें आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने हेतु कार्य योजना बनाने एवं उनके क्रियान्वयन में मदद मिलेगी तथा किसी भी आने वाली समस्या का समाधान हम पहले से ही करने में सफल हो सकेंगे डीएम ने आश्वस्त किया कि संभ्रांत जनों व धर्म गुरुओं की ओर से साफ सफाई बिजली पानी इत्यादि के संबंध में जो महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए हैं उनका समय से निराकरण कराया जाएगा डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में समुचित साफ सफाई विशेषकर धार्मिक स्थलों के आसपास पर्याप्त साफ सफाई करा दे। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी संकल्प शर्मा ने सभी से त्योहारों को पारंपरिक व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का आवाहन किया।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता