Tuesday, 15 September 2026 | 9:26 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : निघासन में डीएम व एसपी ने संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्याएं व लाभार्थियों को सौंपी आवास की चाबियां

लखीमपुर खीरी - जिलाधिकारी खीरी एवं पुलिस अधीक्षक खीरी की अध्यक्षता में तहसील निघासन में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया दिनांक 09.06.2025 को जनपद के
Share:
लखीमपुर खीरी : निघासन में डीएम व एसपी ने संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्याएं व लाभार्थियों को सौंपी आवास की चाबियां
Read in your preferred language.

लखीमपुर खीरी - जिलाधिकारी खीरी एवं पुलिस अधीक्षक खीरी की अध्यक्षता में तहसील निघासन में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया दिनांक 09.06.2025 को जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा व निघासन विधायक माननीय शशांक वर्मा द्वारा तहसील निघासन पर उपस्थित रहकर सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए व पात्रों को आवास की चाबियां भी सौपी गई।सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने तथा जिन प्रार्थना पत्रो का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर सम्बन्धित से समन्वय स्थापित कर समय से निस्तारण किये जाने के लिए निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल की तहसील मुख्यालय में उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण भी कराया गया।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता