Tuesday, 15 September 2026 | 5:28 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : गोला पुलिस ने चोरी के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गोला गोकर्णनाथ - पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना गोला अम्बर सिंह के नेतृत्व में सो
Share:
लखीमपुर खीरी : गोला पुलिस ने चोरी के अभियोग में वांछित अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ - पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना गोला अम्बर सिंह के नेतृत्व में सोमवार को थाना गोला पुलिस द्वारा बीएनएस में वांछित अभियुक्त प्रियम गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता निवासी मोहल्ला कुमाहरन टोला थाना गोला जिला खीरी को चोरी किये गये सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास से चोरी की गई मिक्सी, लैपटॉप, ब्लोवर, फ्रिज, पानी की मोटर,1700 रुपए नगद बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मो0 अनीस थाना गोला,उ0नि0 राजन कुमार थाना गोला,का0 अरूण पाल थाना गोला, का0 भरत कुमार थाना गोला जनपद खीरी रहे।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता