Tuesday, 15 September 2026 | 2:28 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : गोला विधायक ने किया क्षेत्र का दौरा,लोगो की समस्याओं को सुन सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

गोला गोकर्णनाथ - गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने बुधवार को गोला विधानसभा के अंतर्गत क्षेत्र का दौरा किया ग्राम दाऊदपुर पंचायत के अंतर्गत गोला विधायक अमन गिरी ने कई कार्यक्रमों मे शिरकत की जिसमें सरदार मोहन सिंह जी के यहाँ कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर विकास व सामाजिक मुद्दों पर वार्ता की जिसमें सिख समुदा
Share:
लखीमपुर खीरी : गोला विधायक ने किया क्षेत्र का दौरा,लोगो की समस्याओं को सुन सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ - गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने बुधवार को गोला विधानसभा के अंतर्गत क्षेत्र का दौरा किया ग्राम दाऊदपुर पंचायत के अंतर्गत गोला विधायक अमन गिरी ने कई कार्यक्रमों मे शिरकत की जिसमें सरदार मोहन सिंह जी के यहाँ कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर विकास व सामाजिक मुद्दों पर वार्ता की जिसमें सिख समुदाय के भाइयों की बड़ी संख्या मे उपस्थिति रही वही जगत पाल गुप्ता के यहाँ गाँव की समस्याओं को सुना तथा किसान भाइयों के साथ बैठकर यूरिया खाद के लिए सम्बंधित अधिकारीयों से वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए और माताओं बहनों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं मीटिंग मे बूथ अध्यक्ष चेतराम वर्मा जी के यहाँ बैठकर अपनों का हाल जाना तथा भाजपा संगठन के मुद्दों पर वार्ता की तत्पश्चात ग्राम हुजूरपुर,बेचेपुरवा मे बाढ़ कटान का निरक्षण कर जेई तथा अन्य अधिकारियों से सख़्त लहज़े में बात कर राहत बचाव से निपटने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उक्त अवसर पर गुरदीप सिंह,निर्मल सिंह,प्रमुख वीरेन्द भूषण,वेद दीक्षित,प्रधान कलेक्टर राज, प्रधान दाऊदपुर सज्जन खान,प्रधान बलराम मौर्य,पूर्व प्रधान श्रवण मिश्रा, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश भार्गव,पंकज मिश्रा,सभासद भोली गिरी,राम रक्षपाल राजपूत,सभासद राजू रावत सहित सैकड़ों की संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित रहे।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता