गोला गोकर्णनाथ -भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के नेतृत्व में भव्य तिरंगा बाइक रैली आयोजित की गई यह बाइक रैली श्री धर्मादा समिति से प्रारम्भ होकर गोला नगर के प्रमुख मार्गो पर निकाली गई। रैली में शामिल सभी बाईकों पर तिरंगा लगाया गया था इस दौरान भारत माता की जय और अन्य देशभक्ति के जयकारों से पूरा गोला नगर गुंजायमान हो उठा और इस तिरंगा बाइक रैली में शामिल लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। तिरंगा बाइक रैली में गोला नगर के सैकड़ो कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। यह रैली स्वतंत्रता दिवस पर घर घर तिरंगा फहराने और देशभक्ति की भावना एवं एकता का संदेश देने के लिए निकाली गई। इस अवसर पर गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा तिरंगा भारत की एकता अखंडता और त्याग का प्रतीक है तिरंगे का हम सभी को सदैव सम्मान करना चाहिए।
संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता
उत्तर प्रदेश
लखीमपुर खीरी : गोला चेयरमैन सहित कार्यकर्ताओं ने लहराया तिरंगा,भारत माता की जय के जयघोष से गूंजी छोटी काशी
गोला गोकर्णनाथ -भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के नेतृत्व में भव्य तिरंगा बाइक रैली आयोजित की गई यह बाइक रैली श्री धर्मादा समिति से प्रारम्भ होकर गोला नगर के प्रमुख मार्गो पर निकाली गई। रैली में
Read in your preferred language.