लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज ) नववर्ष पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल कलेक्ट्रेट, अटल सभागार और वृद्धाश्रम पहुंचकर कर्मचारियों व जरूरतमंदों को मिठाई और कंबल वितरित कर नववर्ष का स्वागत किया। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने जनपद के वृद्धाश्रम पहुंचकर नव वर्ष पर भ्रमण कर वहां निवासरत बेसहारा एवं निराश्रित वृद्धजनों से भेंट की। नववर्ष पर जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ कंबल वितरण कर व मिठाई खिलाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने स्वयं अपने हाथों से बुजुर्गों को कंबल वितरित किए तथा मिठाई खिलाकर उनके प्रति स्नेह एवं सम्मान व्यक्त किया। साथ ही स्वयं कंबल ओढ़ाकर उन्हें स्नेह पूर्वक ठंड से बचाव का भरोसा दिलाया। वृद्धजनों से संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य एवं दैनिक आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी की। उन्होंने बुजुर्गों के साथ समय बिताया जिससे वृद्धजनों में अपनत्व और सम्मान की भावना झलकी।जिलाधिकारी ने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिक हमारी अमूल्य धरोहर हैं और उनकी देखभाल करना शासन एवं समाज दोनों की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन द्वारा वृद्धजनों की सुरक्षा, सम्मान एवं सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रशासन निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगों, वृद्धजनों और समाचार पत्र वितरकों को सर्दी से राहत पहुंचाने के लिए लगातार कंबल वितरण कर रहा है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह, एसडीएम सदर अश्विनी सिंह मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश
लखीमपुर खीरी : डीएम ने कलेक्ट्रेट से वृद्धाश्रम तक मिठाई व कम्बल वितरित कर दी नववर्ष की शुभकामनाएं
लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज ) नववर्ष पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल कलेक्ट्रेट, अटल सभागार और वृद्धाश्रम पहुंचकर कर्मचारियों व जरूरतमंदों को मिठाई और कंबल वितरित कर नववर्ष का स्वागत किया। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने जनपद के वृद्धाश्रम पहुंचकर नव वर्ष पर भ्रमण कर वहां निवासरत बेसहारा एवं निर
Read in your preferred language.