Sunday, 01 November 2026 | 3:17 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी: जिला कारागार का डीएम-एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों से संवाद कर ली सुविधाओं की जानकारी

अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं तक का जायजा लिया।
Share:
लखीमपुर खीरी: जिला कारागार का डीएम-एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों से संवाद कर ली सुविधाओं की जानकारी
निरीक्षण की तस्वीर
लखीमपुर खीरी: जिला कारागार की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए डीएम संग एसएसपी ने शनिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। 

इस दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं तक का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों की आवासीय बैरकों, साफ-सफाई, खान-पान और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार में बंदियों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही पाकशाला का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरकों में बंदियों से सीधे संवाद कर जेल में मिलने वाली सुविधाओं और उनकी समस्याओं के बारे में  जानकारी ली और जेल अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इसके अलावा सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर निगरानी व्यवस्था परखी गई। संवेदनशील बंदियों पर विशेष निगरानी रखने और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सहित कारागार के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।