Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
UP News

लखीमपुर खीरी : डीएम व एसपी द्वारा नवनिर्मित वन स्टॉप सेन्टर का किया गया निरीक्षण

लखीमपुर खीरी- सोमवार को जिलाधिकारी खीरी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा लखीमपुर से सीतापुर रोड पर एल.आर.पी चौकी के पास कन्नौजिया कॉलोनी में स्थित नवनिर्मित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य
Share:
लखीमपुर खीरी : डीएम व एसपी द्वारा नवनिर्मित वन स्टॉप सेन्टर का किया गया निरीक्षण
Read in your preferred language.

लखीमपुर खीरी- सोमवार को जिलाधिकारी खीरी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा लखीमपुर से सीतापुर रोड पर एल.आर.पी चौकी के पास कन्नौजिया कॉलोनी में स्थित नवनिर्मित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को समुचित सहायता एवं संरक्षण प्रदान करने वाली सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना था। इस दौरान जिलाधिकारी खीरी व पुलिस अधीक्षक खीरी ने सेंटर के सभी कक्षों,संसाधनों तथा कार्यरत कर्मियों की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही सम्बन्धित को निर्देश दिया कि पीड़िताओं से संबंधित दस्तावेजों व संचिकाओं का सुव्यवस्थित रूप से संधारण किया जाये व सभी आने वाली पीड़िताओं का मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज करने के भी निर्देश दिए गए ताकि भविष्य में आवश्यकतानुसार संपर्क स्थापित किया जा सके।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता