Tuesday, 15 September 2026 | 2:30 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : आईटी 2.0 सिस्टम से डाकघरों में डिजिटल क्रांति की शुरुआत लखीमपुर खीरी के सभी डाकघरों में 4 अगस्त से लागू होगा नया सिस्टम,सेवाएं होंगी और अधिक तेज,सरल व पारदर्शी

डाक विभाग एक नई डिजिटल क्रांति की ओर अग्रसर है। विभाग अपने आधुनिक और तकनीकी दृष्टिकोण को और मजबूत करते हुए अब आईटी 2.0 एप्लिकेशन की शुरुआत करने जा रहा है यह नया सिस्टम न सिर्फ डाक सेवाओं को तेज़ बनाएगा, बल्कि लेन-देन और सेवा प्रक्रियाओं को भी अत्यंत सरल, पारदर्शी और भरोसेमंद बना देगा।जनपद लखीमपुर खी
Share:
लखीमपुर खीरी : आईटी 2.0 सिस्टम से डाकघरों में डिजिटल क्रांति की शुरुआत लखीमपुर खीरी के सभी डाकघरों में 4 अगस्त से लागू होगा नया सिस्टम,सेवाएं होंगी और अधिक तेज,सरल व पारदर्शी
Read in your preferred language.

डाक विभाग एक नई डिजिटल क्रांति की ओर अग्रसर है। विभाग अपने आधुनिक और तकनीकी दृष्टिकोण को और मजबूत करते हुए अब आईटी 2.0 एप्लिकेशन की शुरुआत करने जा रहा है यह नया सिस्टम न सिर्फ डाक सेवाओं को तेज़ बनाएगा, बल्कि लेन-देन और सेवा प्रक्रियाओं को भी अत्यंत सरल, पारदर्शी और भरोसेमंद बना देगा।जनपद लखीमपुर खीरी के सभी डाकघरों में यह नवीनतम व्यवस्था 4 अगस्त 2025 से लागू की जाएगी।आईटी 2.0 सिस्टम के लागू होने से डाकघर के कार्य अब पूर्णतः डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संचालित होंगे जिससे नागरिकों को तकनीकी दक्षता के साथ बेहतर अनुभव प्राप्त होगा।दो दिन डाक सेवाएं स्थगित रहेंगी इस परिवर्तन को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए विभाग ने 2 और 3 अगस्त 2025 को आवश्यक तकनीकी कार्य हेतु सभी डाकघरों में सार्वजनिक लेन-देन स्थगित रखने का निर्णय लिया है। इन दो दिनों में न तो जमा, न निकासी और न ही अन्य वित्तीय सेवाएं उपलब्ध होंगी पुराना सिस्टम पूरी तरह से बंद कर नया सिस्टम स्थापित किया जाएगा। डाक अधीक्षक खीरी ने बताया कि यह बदलाव डाक विभाग की कार्यक्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने जनसामान्य से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता