Tuesday, 15 September 2026 | 10:11 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : मैलानी कस्बे में हुये मातारानी के जगराते में रात भर झूमते रहे भक्त

गोला गोकर्णनाथ - गोला तहसील के मैलानी कस्बे में)मां दुर्गा जागरण युवा समिति मैलानी के द्वारा नगर के प्राचीन शिव मंदिर के निकट गुरुवार की रात विशाल दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया।इसमें मां की भेंटों पर भक्त रातभर झूमते रहे।जयकारों से पंडाल गूंजता रहा।मैलानी कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर के बाहर रोड पर ब
Share:
लखीमपुर खीरी : मैलानी कस्बे में हुये मातारानी के जगराते में रात भर झूमते रहे भक्त
Read in your preferred language.


गोला गोकर्णनाथ - गोला तहसील के मैलानी कस्बे में)मां दुर्गा जागरण युवा समिति मैलानी के द्वारा नगर के प्राचीन शिव मंदिर के निकट गुरुवार की रात विशाल दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया।इसमें मां की भेंटों पर भक्त रातभर झूमते रहे।जयकारों से पंडाल गूंजता रहा।मैलानी कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर के बाहर रोड पर बने पंडाल में माता रानी के जगराते में हवन पूजन के बाद बाहर से आए गायक कलाकारों ने पूरी रात माता रानी के भजनों से भक्तों को डुबाए रखा। शाहजहांपुर से आए कलाकर शुभम रंगीला ने ‘मैया कहां मिलेगी’ भजन पर भक्तों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। माता रानी के जयघोष से पंडाल गूंजता रहा और मां के भजनों की जमकर गंगा बहाई।जिसमें भक्त पूरी गोता लगाते रहे। अन्य कलाकारों ने भी मां के सुंदर सुंदर भजनों से आए हुए सभी भक्तों का मन मोह लिया।। कार्यक्रम के दौरान माता रानी की झांकी भी बड़े सुंदर ढंग से सजाई गई। मां के जगराते में कस्बे के अलावा आसपास के गांवों के भक्त भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सुबह आरती और प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। सुरक्षा के लिहाज से मैलानी थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश मौर्या द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था जागरण स्थल पर कराई गई और काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।कार्यक्रम में नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा, मनकू गुप्ता,नमन खन्ना,सचिन सिंघल,अभिषेक निगम,अतुल राजपूत,विष्णु कुमार,शिवम गुप्ता,अर्पित खन्ना सहित सैकङों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता