Tuesday, 15 September 2026 | 3:47 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियो ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया

गोला गोकर्णनाथ - दिनांक 27 मई को अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी माननीय अजय राय जी के दिशा निर्देश पर प्रदेश व्यापी कार्यक्रम की कड़ी में जनपद लखीमपुर खीरी में दर्जनों जगहों पर संगठन सृजन अभियान के साथ-साथ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमाओ
Share:
लखीमपुर खीरी : भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियो ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ - दिनांक 27 मई को अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी माननीय अजय राय जी के दिशा निर्देश पर प्रदेश व्यापी कार्यक्रम की कड़ी में जनपद लखीमपुर खीरी में दर्जनों जगहों पर संगठन सृजन अभियान के साथ-साथ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमाओं एवं चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए गोष्ठियों का आयोजन हुआ जिसमें सभी ने पंडित नेहरू के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया इसी कड़ी में कैंप कार्यालय भारत भूषण कॉलोनी गोला गोकर्णनाथ में दर्जनों कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ शिव मंदिर स्थित तीर्थ सरोवर पर स्थापित पंडित नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी कांग्रेसियों ने उन्हें नमन कर याद किया और जयकारा लगाए गए तत्पश्चात डिग्री कॉलेज गोला में पहुंचकर के पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की दोनों प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू अमर रहे, भारत माता के जयकारे लगाए गए। कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल सहित कांग्रेस जिला प्रवक्ता अमित गुप्ताप्रेम कुमार वर्मा,इकबाल अहमद खान,के के मिश्रा, नबी उल्लाह,मतीन शाह,प्रदीप सिंह रघुनायक,मनीष वर्मा,पंकज पटेल,विक्रम पटेल,शेर सिंह वर्मा,अजय श्रीवास्तव सहित दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित रहे।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता