Tuesday, 15 September 2026 | 3:30 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : गोला में भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन संपन्न ?

आज गोला विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी गोला विधायक की अध्यक्षता में सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री श्री नीरज वर्मा जी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व गोला विधायक अमन गिरी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आज गोला विधानसभा में स
Share:
लखीमपुर खीरी : गोला में भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन संपन्न ?
Read in your preferred language.

आज गोला विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी गोला विधायक की अध्यक्षता में सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री श्री नीरज वर्मा जी रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व गोला विधायक अमन गिरी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आज गोला विधानसभा में सक्रिय सदस्यों का सफल सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि नीरज वर्मा ने कहां सक्रिय सदस्यों की संख्या के आधार पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है,इसी कारण पार्टी का देश में पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक विस्तार हुआ है। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और राष्ट्रवादी विचारधारा के कारण पार्टी मजबूत हुई है आदि विचार व्यक्त किये।

सम्मेलन को गोला विधायक अमन गिरी व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विजय शुक्ला रिंकू ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में मैलानी अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी,जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, कार्यक्रम संयोजक अवधेश कुमार मिश्रा,मैलानी मंडल अध्यक्ष संजीव वर्मा, बिजुआ मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह,मंडल अध्यक्ष रविंद्र कटिहार,नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न मिश्रा, सुरजन लाल वर्मा,शिव गोविंद कुशवाहा,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजूलता श्रीवास्तव व समस्त सक्रिय सदस्य व सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता बंधु हजारो की संख्या में उपस्थित रहे।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता