Monday, 14 September 2026 | 11:39 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : गोला विधायक संग सीडीओ सड़कों पर उतरे,ट्रैफिक जाम से निजात का रोडमैप तैयार

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला शहर में बढ़ते यातायात दबाव और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सोमवार को गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने सीडीओ अभिषेक कुमार और पीडब्ल्यूडी अफसरों के साथ खुद सड़कों पर उतरकर गोला नगर की रोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर और व्यवस्थित करने को लेकर रिंग रोड
Share:
लखीमपुर खीरी : गोला विधायक संग सीडीओ सड़कों पर उतरे,ट्रैफिक जाम से निजात का रोडमैप तैयार
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला शहर में बढ़ते यातायात दबाव और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सोमवार को गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने सीडीओ अभिषेक कुमार और पीडब्ल्यूडी अफसरों के साथ खुद सड़कों पर उतरकर गोला नगर की रोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर और व्यवस्थित करने को लेकर रिंग रोड कार्ययोजना पर अधिकारियों से चर्चा की साथ ही हाल ही में स्वीकृत पीपीपी मॉडल पर आधारित बस स्टेशन के लिए बाहर विस्थापित करने को लेकर अधिकारियों से वार्तालाप की और नवीन बस स्टेशन हेतु भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ और विधायक ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ मिलकर कई प्रमुख मार्गों के विकास का विस्तृत ब्लूप्रिंट तैयार किया। अधिकारियों ने शहर की तंग सड़कों और बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए एक ऐसा प्लान तैयार किया जो आने वाले दिनों में गोला के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। साथ ही गोला नगर को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए उन प्रमुख मार्गों को चिन्हित किया गया जहां चौड़ीकरण की सबसे ज्यादा जरूरत है ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को सुगम आवागमन मिल सके।