Tuesday, 15 September 2026 | 3:21 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : गोला तहसील के ग्राम परसादपुर में बुद्ध पूर्णिमा पर्व बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

गोला गोकर्णनाथ - गोला तहसील के ग्राम परसादपुर मजरा ग्रंट लंदनपुर में बुद्ध पूर्णिमा पर्व बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में रमाकान्त चौधरी एडवोकेट ने बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध परंपरा में एक महत्वपूर्ण पर्व है जिसे दुनिया भर के तमाम देश
Share:
लखीमपुर खीरी : गोला तहसील के ग्राम परसादपुर में बुद्ध पूर्णिमा पर्व बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ - गोला तहसील के ग्राम परसादपुर मजरा ग्रंट लंदनपुर में बुद्ध पूर्णिमा पर्व बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में रमाकान्त चौधरी एडवोकेट ने बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध परंपरा में एक महत्वपूर्ण पर्व है जिसे दुनिया भर के तमाम देशों में त्योहार के रूप में मनाया जाता है इसे त्रिविधि पावनी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि बुद्ध का जन्म ईसा से 563 वर्ष पूर्व हुआ था इनका बचपन का नाम सिद्धार्थ था। सिद्धार्थ से जब बुद्ध हुए तो उन्होंने समस्त दुनिया को सत्य का मार्ग बताया सरल जीवन जीने का तरीका समझाया, उन्होंने अपने वक्तव्य में यह भी कहा कि मनुष्य यदि पंचशील का पालन करें तो जीवन की समस्त कठिनाइयां आसान हो जाएंगी तथा बुद्ध के संदेश "अत्त दीपों भव" का उल्लेख करते हुए बताया कि सभी को अपना प्रकाश स्वयं बनना चाहिए। इसी के साथ तमाम वक्ताओं ने अपने-अपने वक्तव्य में बुद्ध के संदेशों की चर्चा की।
कार्यक्रम का संचालन अशर्फी लाल गौतम एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में विक्रम सिंह एडवोकेट,रणधीर सिंह(लेखपाल),सरजीत गौतम (सदस्य ग्राम पंचायत),आलोक जायसवाल (प्रधान प्रतिनिधि) ,ओमप्रकाश भारती,डॉक्टर नरेंद्र कुमार भारती,रामस्वरूप भारती, संतोष कुमार भारती एडवोकेट, अमरनाथ गौतम,राजाराम भारती, शिवकुमार गौतम सहित सैकड़ो की संख्या में माताएं बहने और बच्चे व ग्रामवासी मौजूद रहे।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता