Tuesday, 15 September 2026 | 2:27 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : ऑपरेशन सिंदूर के तहत सनसाइन हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न

गोला गोकर्णनाथ - ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सशस्त्र सेनाओं के अदम्य साहस और शौर्य को नमन करते हुए हमारे वीर जवानों के सम्मान में राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया सनसाइन हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर नई बाईपास रोड गोला के प्रांगण में न्यू पैरामाउंट कंपटीशन क्लासे
Share:
लखीमपुर खीरी : ऑपरेशन सिंदूर के तहत सनसाइन हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ - ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सशस्त्र सेनाओं के अदम्य साहस और शौर्य को नमन करते हुए हमारे वीर जवानों के सम्मान में राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया सनसाइन हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर नई बाईपास रोड गोला के प्रांगण में न्यू पैरामाउंट कंपटीशन क्लासेज के आयोजन में जिला अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रविंद्र नाथ वर्मा एवं श्री लखपति राम वर्मा जी पूर्व प्रधानाचार्य कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला के द्वारा फीता काटकर किया गया। न्यू पैरामाउंट कंपटीशन क्लासेज के डायरेक्टर पटेल सुशील वर्मा एवं संदीप कुमार वर्मा की रक्तदान शिविर में अहम भूमिका रही। इस अवसर पर अनुज सिंह पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष,गोपाल गुप्ता,सुमित पांडे,प्रतीक मिश्रा,सुमित वर्मा,ओमप्रकाश वर्मा,प्रभात गौरव वर्मा एवं न्यू पैरामाउंट कंपटीशन क्लासेज का स्टाफ व अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता