Monday, 14 September 2026 | 10:46 PM
UP News

लखीमपुर खीरी : साइबर ठगी के बड़े गैंग का भंडाफोड़, 08 मोबाइल फोन एटीएम कार्ड चेक बुक व बाइक-कार समेत 04 आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी:(द दस्तक 24 न्यूज) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी तथा क्षेत्राधिकारी निघासन के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष
Share:
लखीमपुर खीरी : साइबर ठगी के बड़े गैंग का भंडाफोड़, 08 मोबाइल फोन एटीएम कार्ड चेक बुक व बाइक-कार समेत 04 आरोपी गिरफ्तार
Read in your preferred language.

लखीमपुर खीरी:(द दस्तक 24 न्यूज) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी तथा क्षेत्राधिकारी निघासन के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पढुआ के मार्गदर्शन में थाना पढुआ पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को थाना पढुआ पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के एक गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने 04 युवकों को ढखेरवा-निघासन रोड, लखहा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे थर्ड पार्टी बैन गेमिंग ऐप्स (Night One Club, Aviator, Color Trade, Beat GB आदि) का इस्तेमाल करते थे। ये ऐप्स प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को आकर्षित कर लाखों रुपये कमाने का लालच दिया जाता था। लोगों से इन्वेस्टमेंट करवाकर फ्रॉड के जरिए OTP प्राप्त कर उनके खातों से पैसे निकाल लिए जाते थे। आरोपियों को 15% कमीशन मिलता था । इनके द्वारा थर्ड पार्टी बैंक खातों व UPI गेटवे का उपयोग फ्रॉड के पैसे ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था। उक्त मामले में थाना पढुआ में मु0अ0सं0 293/2026 धारा 3(5)/318(4)/317(2) बीएनएस एवं 66(D) आईटी एक्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है । गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। जनता से अपील है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन गेमिंग ऐप में पैसे लगाने से पहले सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। गिरफ्तार अभियुक्तों में संतोष कुमार पुत्र बाबू (24 वर्ष) निवासी ग्राम चचरापुरवा थाना पढुआ जिला खीरी, दिलीप कुमार पुत्र रामकिशोर (22 वर्ष) निवासी ग्राम चचरा थाना पढुआ जिला खीरी, अंकित कुमार पुत्र श्यामप्रकाश (19 वर्ष) निवासी ग्राम चचरा थाना पढुआ जिला खीरी, आशीष गौतम पुत्र रामकिशोर (22 वर्ष) निवासी ग्राम ढखेरवा थाना पढुआ जिला खीरी को गिरफ्तार कर इनके पास से 08 अदद मोबाइल फोन (विभिन्न कंपनियों के कुल अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रुपये), 01 चेक बुक (केनरा बैंक) जिसमें लगभग 25 चेक, महाराष्ट्र के मुफ़ीज एवं रफीक के नाम से, 03 पासबुक (02 PNB बैंक एवं 01 यूनियन बैंक), 20 अदद विभिन्न कंपनियों के ATM कार्ड, नगद ₹2,800, 01 होंडा सिटी कार (DL3CBE1086), 01 Apache बाइक (UP30AL0790), 11 अदद सिम कार्ड भिन्न भिन्न कम्पनियों के बरामद हुए हैं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मोहित पुण्डीर, उ0नि0 जुबेर अहमद, उ0नि0 पुष्कर वर्मा, का0 चन्द्रमोहन त्यागी, का0 अंकित कुमार, का0 माता प्रसाद, का0 अक्षय चन्द्रवंशी, रि0का0 शिवम प्रजापति, रि0का0 भगत सिह, रि0का0 दिव्यांशू, रि0का0 शहंशाह थाना पढ़ुआ रहे।