गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) गोला विधानसभा गोला में जय शंकर बारात घर में भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, गोला विधायक अमन गिरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी बाजपेई के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया साथ ही दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए गोला विधायक अमन गिरी ने कहा अटल जी कलजई पुरुष, अखंड भारत के शिल्पकार, प्रखर राजनेता,पत्रकार, महान विचारक थे जिन्होने भारत रत्न की श्रेष्ठता और व्यवहारिकता से देश की आन मान शान शान को बढ़ाया। उनकी नीतियों ने ग्रामीण विकास,एक्सप्रेसवे, परमाणु शक्ति, अधोसंरचना विस्तार और कूटनीति के क्षेत्र में देश को नई ऊंचाइयां प्रदान की।उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई और सुशासन एक-दूसरे से अलग नहीं हैं। उन्होंने देश को विकास की नई दिशा दी और विश्व मंच पर भारत को सम्मान दिलाया। उसी परंपरा को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ा रहे हैं और अटल जी के विचारों को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा दिला रहे है।अटल बिहारी वाजपेई का व्यक्तित्व अत्यंत विशाल और सागर के समान था। उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में शुरू हुई विकास की यात्रा को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर मजबूती से स्थापित किया है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आए हुए सभी पदाधिकारियों,कार्यकर्ता बंधुओं सहित नगर के गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन को अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित करते हुए अटल जी के सुशासन, राष्ट्रभक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री डॉ विमल सिंह, विधासभा संयोजक अवधेश मिश्रा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रुध्न मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वीरेन्द्र भूषण, जिला कार्यसमिति सदस्य महिपाल सिंह, चेयरमैन गन्ना समिति आशीष सिंह, पूर्व अध्यक्ष अपना दल राजीव वर्मा,प्रवीण गिरी, सोबरन राजवंशी, महेंद्र गिरी, अवधेश बाजपेई सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु एवं नगर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश
लखीमपुर खीरी : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी की जन्म शताब्दी पर हुआ अटल स्मृति सम्मेलन
गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) गोला विधानसभा गोला में जय शंकर बारात घर में भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, गोला व
Read in your preferred language.