लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज ) दिल्ली में कार में हुए धमाके के उपरान्त सतर्कता एवं सुरक्षा ब्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा देर रात्रि तक स्वयं भ्रमणशील रहकर खीरी शहर के प्रमुख मार्गों, महत्वपूर्ण चौराहों, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थानो एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानो पर चेकिंग अभियान चलाया गया तथा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रेलवे स्टेशन पर व्यक्तियों से पूछताछ की गई एवं गश्त के दौरान आम नागरिक से सीधा संवाद स्थापित कर उनको सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया । साथ ही जनपद के समस्त अधिकारियो/ पुलिस कर्मियों को लगातार भ्रमणशील रहकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गये । उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है । इसके अतिरिक्त जनपद के बॉर्डर स्थित क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को भी अपने अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर क्षेत्र में पड़ने वाले रेलवेस्टेशन/बस स्टेशनों, धर्मशाला/गेस्ट हाउस एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानो पर लगातार प्रभावी चेकिंग के निर्देश दिए गए है ।
उत्तर प्रदेश
लखीमपुर खीरी : दिल्ली कार धमाके के बाद एस पी खीरी ने मय फोर्स सार्वजनिक स्थानो पर पैदल गश्त कर चलाया चेकिंग अभियान
लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज ) दिल्ली में कार में हुए धमाके के उपरान्त सतर्कता एवं सुरक्षा ब्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा देर रात्रि तक स्वयं भ्रमणशील रहकर खीरी शहर के प्रमुख मार्गों, महत्वपूर्ण चौराहों, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थानो एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानो
Read in your preferred language.