Tuesday, 15 September 2026 | 2:29 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : नागमणि देने के नाम पर नेपाल के नागरिकों से ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) पढ़ुआ पुलिस ने धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का सफल अनावरण किया है। शनिवार को नेपाल निवासी वादी श्री कृष्ण पहरी जिला ललितपुर नेपाल व उनके साथी अर्जुन जिला गोरखा नेपाल तथा भक्त बहादुर विक जिला तनहु नेपाल ने थाना पढुआ पर एक लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था
Share:
लखीमपुर खीरी : नागमणि देने के नाम पर नेपाल के नागरिकों से ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
Read in your preferred language.

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) पढ़ुआ पुलिस ने धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का सफल अनावरण किया है। शनिवार को नेपाल निवासी वादी श्री कृष्ण पहरी जिला ललितपुर नेपाल व उनके साथी अर्जुन जिला गोरखा नेपाल तथा भक्त बहादुर विक जिला तनहु नेपाल ने थाना पढुआ पर एक लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त कमलेश कुमार निवासी हरसिंहपुर थाना निघासन व उसके अन्य अज्ञात साथियों ने उन्हें 'नागमणि' देने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपए की धनराशि हड़प ली है। इस सूचना पर थाना पढुआ पर तत्काल मु०अ०सं० 432/2026 धारा 318(4) व 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। थानाध्यक्ष पढुआ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रविवार को मल्लबेहड़ दुलही पुल के पास से मुख्य अभियुक्त कमलेश कुमार पुत्र राम आसरे निवासी ग्राम हरसिंहपुर थाना निघासन जनपद लखीमपुर खीरी निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से ठगी किए गए ₹3,00,000 नगद बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा अन्य अज्ञात साथियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मोहित पुण्डीर, उ०नि० अजय कुमार सिंह, का० राजमन सहानी,का० माता प्रसाद मौजूद रहे।