Tuesday, 15 September 2026 | 2:38 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत Run For Empowerment (मैराथन) का रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया भव्य आयोजन

लखीमपुर खीरी (द दस्तक 24 न्यूज़) शनिवार को पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जनपद स्तर पर “Run For Empowerment (मैराथन)” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी स
Share:
लखीमपुर खीरी : मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत Run For Empowerment (मैराथन) का रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया भव्य आयोजन
Read in your preferred language.

लखीमपुर खीरी (द दस्तक 24 न्यूज़) शनिवार को पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जनपद स्तर पर “Run For Empowerment (मैराथन)” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री विवेक तिवारी एवं प्रशिक्षु आईएएस सुश्री मनीषा धर्वे द्वारा हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन से मैराथन को रवाना किया गया। इस "Run For Empowerment (मैराथन)" में महिला आरक्षियों, स्कूल व कॉलेज की छात्राओं एवं महिलाओं द्वारा सक्रिय रूप से भाग लिया गया और समाज को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया। यह दौड़ पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर परशुराम चौराहा से शाहपुर कोठी चौराहा होते हुए नौरंगाबाद चौराहे तक फिर वहां से डीसी रोड होते हुए वापस पुलिस लाइन में समाप्त हुई। दौड़ के दौरान महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं अपराधों के प्रति जागरूकता हेतु पम्पलेट वितरित किए गए । कार्यक्रम में विशेष रूप से छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना और उन्हें सशक्त बनाना है। महिला सुरक्षा में समाज की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। जब तक समाज के सभी वर्ग मिलकर योगदान नहीं देंगे तब तक कोई भी प्रयास पूर्ण नहीं हो सकता। अंत में सहायक पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि वे निर्भीक होकर अपने सपनों को साकार करें- जनपदीय पुलिस प्रशासन सदैव उनके साथ हैं ।

मिशन शक्ति अभियान के मुख्य बिंदु:-

  • महिला सशक्तिकरण: महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।
  • सुरक्षा और सम्मान: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा कड़े कदम।
  • जागरूकता और शिक्षा: महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के लिए शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रम।

रन फॉर एम्पावरमेंट मैराथन के उद्देश्य:-

  • महिलाओं को सशक्त बनाना: महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करना।
  • जागरूकता फैलाना: महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक करना।
  • समाज में सकारात्मक परिवर्तन: समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और सम्मान को बढ़ावा देना

कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सुरक्षा सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं- जैसे वीमेन पावर हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 आदि के साथ-साथ मिशन शक्ति अभियान, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित विधवा पेंशन योजना, जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, तथा बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई और जागरूक किया गया ।