Monday, 14 September 2026 | 11:59 PM
उत्तर प्रदेश

कोरबा : डकैती की योजना बनाते हरियाणा का मेवाती गैंग पकड़ा

कोरबा जिले के कटघोरा थाना पुलिस ने पांच माह पूर्व कटघोरा व बिलासपुर में हुई चोरियों के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। फिर से शहर में आकर डकैती की योजना बना रहे इस गिरोह को पकड़कर होने वाली वारदात को रोकने का काम किया है ।वहीं ,पुरानी चोरी को भी सुलझाया है।  मामले में आशिक पिता शेर मोहम्मद, शाहिद
Share:
Read in your preferred language.

कोरबा जिले के कटघोरा थाना पुलिस ने पांच माह पूर्व कटघोरा व बिलासपुर में हुई चोरियों के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। फिर से शहर में आकर डकैती की योजना बना रहे इस गिरोह को पकड़कर होने वाली वारदात को रोकने का काम किया है ।वहीं ,पुरानी चोरी को भी सुलझाया है। 

मामले में आशिक पिता शेर मोहम्मद, शाहिद पिता यूनूस दोनों 28 वर्ष निवासी ग्राम नुह, मेवात हरियाणा एवं आरिफ पिता कासम 26 वर्ष निवासी ग्राम आधांकी जिला नुह, मेवात हरियाणा को पकड़कर चोरी व डकैती में उपयोग लाए जाने वाले सामानों का जखीरा बरामद किया गया है।

(ज़िला संवाददाता उत्सव यादव कोरबा छत्तीसगढ़)