Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
UP News

कोरबा ( छत्तीसगढ़) :- दर्री में सड़क हादसे में सायकल सवार युवक की हुई मौत

कोरबा ( छत्तीसगढ़) :-   तेज़ रफ़्तार ने एक बार फिर सड़क को खून से लाल कर दिया है। दरअसल कटघोरा कोरबा मुख्य मार्ग के मध्य स्थित दर्री बाँध मोड़ पर सोमवार की सुबह तकरीबन 9:30 के लगभग कटघोरा से कोरबा की ओर आ रही तेज़ रफ़्तार ट्रेक ने दर्री बस्ती के ही एक स्थानीय युवक को अपने चपेट में ले लिया। घटना के ब
Share:
Read in your preferred language.

कोरबा ( छत्तीसगढ़) :-  तेज़ रफ़्तार ने एक बार फिर सड़क को खून से लाल कर दिया है। दरअसल कटघोरा कोरबा मुख्य मार्ग के मध्य स्थित दर्री बाँध मोड़ पर सोमवार की सुबह तकरीबन 9:30 के लगभग कटघोरा से कोरबा की ओर आ रही तेज़ रफ़्तार ट्रेक ने दर्री बस्ती के ही एक स्थानीय युवक को अपने चपेट में ले लिया। घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगो ने प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया।जिस वजह से सड़क के दोनों ओर किलोमीटर तक का जाम लगा रहा। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक दर्री के.एल सिन्हा ,रक्षित निरीक्षक साहू ,दर्री थाना प्रभारी विजय चेलक के अलावा बालको थाना प्रभारी राकेश मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुँच कर स्तिथि को काबू किया। वही इस हृदय विदारक घटना के पश्चात मृतक राजू के शव को सड़क पर ही रख कर परिजनों व स्थानीय लोगो द्वारा मुआवजा की मांग की गयीं। जहां कटघोरा तहसीलदार द्वारा तात्कालिक रूप से सहायता के रूप में 30 हजार रुपए प्रदान किये हैं।

(ज़िला संवाददाता उत्सव यादव कोरबा छत्तीसगढ़)