Monday, 14 September 2026 | 11:45 PM
उत्तर प्रदेश

खुटहन(जौनपुर): ग्रामप्रधान के हत्यारोपितों पर पुलिस ने किया गैंगेस्टर की कार्यवाई

खुटहन(जौनपुर): मखदूमपुर के ग्राम प्रधान तबरेज आलम की गत मार्च के महीने में कार से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपितों पर गुरुवार की देर शाम गैंगेस्टर एक्ट लगाकर बड़ी कार्यवाही की है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि अपराध को रोकने तथा अपराधियों पर कानूनी शिकंजा कसने के तहत उच्चा
Share:
Read in your preferred language.

खुटहन(जौनपुर): मखदूमपुर के ग्राम प्रधान तबरेज आलम की गत मार्च के महीने में कार से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपितों पर गुरुवार की देर शाम गैंगेस्टर एक्ट लगाकर बड़ी कार्यवाही की है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि अपराध को रोकने तथा अपराधियों पर कानूनी शिकंजा कसने के तहत उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तीन आरोपितों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी है।
गौरतलब है कि गत 1 मार्च 2020 को मखदूमपुर गॉव के प्रधान तबरेज आलम अपने साथी पूर्व प्रधान राकेश वर्मा के साथ सुबह मोटरसाइकिल से सब्जी लेने जा पटैला बाजार जा रहे थे। इसी दौरान गांव के रामफेर वर्मा, प्रमोद वर्मा व राहुल वर्मा के द्वारा पुरानी जमीन संबंधी रंजिश व प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर रामफेर वर्मा ने अपनी कार से तबरेज आलम की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दिया था। जिसके कारण घायल तबरेज आलम की सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे ही मौत हो गई थी।