Tuesday, 15 September 2026 | 4:20 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज : मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण रैली का हुआ आयोजन ?

पटियाली। मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार सिंह के नेतृत्व में परिषदीय स्कूलों की छात्राओं द्वारा तहसील परिसर से मिशन शक्ति फेस 5 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली का शुभारंभ किया गया,इस रैली का शुभारंभ उप जिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल एवं क्षेत्राधिकारी पटियाली संदीप वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया आपक
Share:
कासगंज : मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण रैली का हुआ आयोजन ?
Read in your preferred language.

पटियाली। मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार सिंह के नेतृत्व में परिषदीय स्कूलों की छात्राओं द्वारा तहसील परिसर से मिशन शक्ति फेस 5 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली का शुभारंभ किया गया,इस रैली का शुभारंभ उप जिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल एवं क्षेत्राधिकारी पटियाली संदीप वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया आपको बता दें महिला सशक्तिकरण एवं बालिकाओं में नारी सम्मान,नारी स्वाभिमान एवं आत्मबल बढ़ाने के लिए कई तरह की रैलियां,सभाएं,नुक्कड़ नाटक,कभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तो कभी थाना प्रभारी भी बनाकर आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास भी किया जा रहा है तमाम तरह के आयोजन भी समय-समय होते रहे हैं है उसी क्रम में प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय पटियाली की बालिकाओं द्वारा रैली में प्रतिभाग़ किया गया विभिन्न प्रकार के नारे लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया। विश्व कार्यक्रम के दौरान प्रदीप कुमार यादव,रतन प्रकाश,डॉ अमित द्विवेदी,रंजीत यादव, भावना,बीना,रूबी,गीता,लता, कीर्ति,सीमा,अखिलेश,मंजू,कामिनी,संध्या शिव प्रताप सहित काफी संख्या में कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।