Tuesday, 15 September 2026 | 5:58 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज :जिलाधिकारी ने फैमिली id को लेकर समीक्षा बैठक कर अभियान में तेजी लाने के निर्देश कहा इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

30 जून तक विशेष अभियान चलाकर लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश। कासगंज, 24 जून। जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में फैमिली आईडी योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित फैमिली आईडी अभियान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जन
Share:
कासगंज :जिलाधिकारी ने फैमिली id को लेकर समीक्षा बैठक कर अभियान में तेजी लाने के निर्देश  कहा इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
Read in your preferred language.

30 जून तक विशेष अभियान चलाकर लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश।

कासगंज, 24 जून। जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में फैमिली आईडी योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित फैमिली आईडी अभियान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद में कुल 79,902 फैमिली आईडी के लक्ष्य के सापेक्ष 53,672 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जो 67.17 प्रतिशत प्रगति को दर्शाता है। जिलाधिकारी ने शेष पात्र परिवारों का शीघ्र पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि 25 जून से 30 जून तक विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक परिवारों की फैमिली आईडी बनवाई जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय लाभार्थियों एवं पात्र परिवारों को जागरूक कर उनका पंजीकरण कराया जाए, जिससे जनपद की प्रगति में और वृद्धि हो सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी दिग्विजय सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।