Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
UP News

कासगंज :राज्य महिला आयोग की सदस्य रेणु गौड़ ने वन स्टाफ सेंटर का किया निरीक्षण

राज्य महिला आयोग की सदस्या ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण। कासगंज। राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्या रेनू गौड़ ने वन स्टॉप सेंटर पहुंचकर ढोलना निवासी कनक एवं भावना की काउंसिलिंग की। उन्होंने दोनों बालिकाओं का हालचाल जाना तथा उनकी सुरक्षा, देखभाल एवं पुनर्वास से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी प्रा
Share:
कासगंज :राज्य महिला आयोग की सदस्य रेणु गौड़ ने वन स्टाफ सेंटर का किया निरीक्षण
Read in your preferred language.

राज्य महिला आयोग की सदस्या ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण।

कासगंज। राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्या रेनू गौड़ ने वन स्टॉप सेंटर पहुंचकर ढोलना निवासी कनक एवं भावना की काउंसिलिंग की। उन्होंने दोनों बालिकाओं का हालचाल जाना तथा उनकी सुरक्षा, देखभाल एवं पुनर्वास से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बालिकाओं के हित एवं संरक्षण को ध्यान में रखते हुए आज बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार दोनों को मथुरा स्थित नारी निकेतन भेजा गया। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर एवं संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।