Monday, 14 September 2026 | 11:36 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज :हजारा नहर में डूबे हुए व्यक्ति के दो शव को एसडीआरएफ की टीम ने खोज निकाला

हजारा नहर जहां झाल पुल है वहां पर शाम और सुबह को पर्यटक देखने आते है इसी तरह नगला पोता एटा से चल कर आए मुजाहिद सलमान आशिफ शाहिद सोहैल फैजान फरमान और रोहित और अभिषेक शर्मा ईद पर पिकनिक मनाने के लिए झाल के पुल पर आ गए और हजारा नहर में स्नान के लिए उतर गए काफी मौज मस्ती करने के बाद यह गहरे पानी में चले
Share:
कासगंज :हजारा नहर में डूबे हुए व्यक्ति के दो शव को एसडीआरएफ की टीम ने खोज निकाला
Read in your preferred language.

हजारा नहर जहां झाल पुल है वहां पर शाम और सुबह को पर्यटक देखने आते है इसी तरह नगला पोता एटा से चल कर आए मुजाहिद सलमान आशिफ शाहिद सोहैल फैजान फरमान और रोहित और अभिषेक शर्मा ईद पर पिकनिक मनाने के लिए झाल के पुल पर आ गए और हजारा नहर में स्नान के लिए उतर गए काफी मौज मस्ती करने के बाद यह गहरे पानी में चले गए और एक एक कर डूबने लगे आस पास के लोगों ने डूबता देख 4 लोगों को सकुशल निकाल लिया बाकी की तलाश जारी रही आज एसडीआरएफ की टीम ने दो लोगों के शव को निकाल लिया है जिनके नाम शाहिद और अभिषेक है बाकी 3लोगों की तलाश जारी है

इंस्पेक्टर अनुराग सिंह अपनी टीम के साथ लगे हुए है जल्द ही तीनों शवों को खोज निकलेंगे उन्होंने बताया की आपदा की स्तिथि में हम लोगों को भेजा जाता है अभी एक दिन पहले ही एसडीआरएफ की टीम ने कादरगंज पुख्ता के दुर्वेश कुमार के शव को गंगा से बाहर निकाला