Sunday, 01 November 2026 | 3:17 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज : जीवित प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन सुविधा, घर बैठे जमा करें - पेंशनर्स को राहत*

Share:
कासगंज :  जीवित प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन सुविधा, घर बैठे जमा करें - पेंशनर्स को राहत*
जीवित  प्रमाण पत्र जमा करने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध, पेंशनर्स को मिलेगी राहत

कासगंज, 31 अक्टूबर 2026 (सू0वि0)।

कोषागार में पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनर्स को सूचित किया जाता है कि अब वे कोषागार आए बिना डिजिटल साक्ष्य के साथ अपना जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
     इसके लिए पेंशनर्स अपने मोबाइल फोन में Google Play Store से Aadhaar Face RD App एवं Jeevan Pramaan App डाउनलोड कर फेस रिकग्निशन के माध्यम से अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जनरेट कर सकते हैं। जनरेट किया गया डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र कोषागार में ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।
    डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जनरेट करने के लिए निम्न सूचनाएं आवश्यक होंगी—

1. आधार कार्ड नंबर।
2. मोबाइल नंबर।
3. पेंशन पीपीओ नंबर।
4. पेंशनर का बैंक खाता संख्या एवं आईएफएससी कोड।

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स को अपने संगठन के प्रकार में State Government/UT एवं Disbursing Agency में Uttar Pradesh Treasury-Sub Treasury (Kasganj) का चयन करना होगा।
    इस सुविधा के माध्यम से पेंशनर्स घर बैठे ही अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे।