Tuesday, 15 September 2026 | 12:24 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज : अधिकतम प्रमाणपत्र आवेदनों के निस्तारण में कासगंज फिर रहा उत्तर प्रदेश में नंबर-1

01 सितंबर 2025: जनपद कासगंज ने एक बार फिर अगस्त 2025 के माह में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रमाण पत्र आवेदनों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ऑनलाइन प्रमाण पत्रों के सर्वाधिक निस्तारण के साथ, जनपद कासगंज ने अलीगढ़ मंडल में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर दी जा रह
Share:
कासगंज : अधिकतम प्रमाणपत्र आवेदनों के निस्तारण में कासगंज फिर रहा उत्तर प्रदेश में नंबर-1
Read in your preferred language.

01 सितंबर 2025: जनपद कासगंज ने एक बार फिर अगस्त 2025 के माह में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रमाण पत्र आवेदनों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ऑनलाइन प्रमाण पत्रों के सर्वाधिक निस्तारण के साथ, जनपद कासगंज ने अलीगढ़ मंडल में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर दी जा रही सेवाओं में अपनी शीर्ष स्थिति बनाए रखी है। ई-डिस्ट्रिक्ट शासन की एक महत्वपूर्ण और प्राथमिकता वाली योजना है, जिसके अंतर्गत नागरिकों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र जैसे आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य जनसामान्य के कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और ऑनलाइन प्रमाण पत्रों को समयबद्ध तरीके से जारी करना है। शासन स्तर पर विभिन्न विभागों, कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग और उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग, द्वारा इस योजना की नियमित निगरानी और समीक्षा की जाती है।

अगस्त 2025 में जनपद कासगंज का उत्कृष्ट प्रदर्शन: ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कासगंज, श्री अंसुल माहेश्वरी ने जानकारी दी कि माह अगस्त 2025 में जनपद कासगंज में कुल 39,116 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 38,448 आवेदनों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ, जनपद कासगंज ने 98.29% निस्तारण दर हासिल कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शेष आवेदन माह के अंतिम दिनों में प्राप्त हुए थे, जो वर्तमान में जांच प्रक्रिया में हैं।
अधिकारियों द्वारा सराहना: जिलाधिकारी, श्री प्रणय सिंह ने जनपद और तहसील स्तर पर ई-डिस्ट्रिक्ट के आवेदनों के निस्तारण में जुटे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों और कार्यकुशलता की सराहना की है इसी उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
सेवा वितरण और निगरानी की प्रक्रिया: ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों की ऑनलाइन आवेदन सेवाएं जन सेवा केंद्रों से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक जन सेवा केंद्र संचालित किया जा रहा है, और नागरिक चाहें तो सीधे पोर्टल से भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदनों के निस्तारण में किसी भी प्रक्रियात्मक देरी से बचने के लिए उनकी नियमित समीक्षा की जाती है।

प्रमुख तथ्य:
कुल आवेदन प्राप्त: 39,116
कुल निस्तारित आवेदन: 38,448
निस्तारण प्रतिशत: 98.29% (प्रदेश में सर्वाधिक)