Tuesday, 15 September 2026 | 3:53 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज : भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों की छुट्टियाँ 30 जून तक बढ़ीं, महिला आयोग की सदस्य के पत्र पर सरकार ने दी स्वीकृति

उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज़ लू की विकराल स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार ने परिषदीय विद्यालयों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि को 15 जून से बढ़ाकर 30 जून 2025 कर दिया गया है। यह निर्णय राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा भेजे गए अत्यंत संवेदनशील एवं तथ्यपूर्ण पत्र के बाद लिया गया,
Share:
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज़ लू की विकराल स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार ने परिषदीय विद्यालयों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि को 15 जून से बढ़ाकर 30 जून 2025 कर दिया गया है। यह निर्णय राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा भेजे गए अत्यंत संवेदनशील एवं तथ्यपूर्ण पत्र के बाद लिया गया, जो मुख्यमंत्री कार्यालय के सचिव को संबोधित था।

उक्त पत्र में सदस्य द्वारा प्रदेश के विभिन्न अंचलों में बढ़ते तापमान, जलवायु की विषम परिस्थितियों और बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों का उल्लेख करते हुए अवकाश की अवधि में विस्तार की अपील की गई थी। उन्होंने यह रेखांकित किया कि तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुँच चुका है और आगामी दिनों में और वृद्धि की संभावना है, जो विशेषकर छोटे बच्चों की सेहत के लिए गंभीर संकट उत्पन्न कर सकती है।

राज्य सरकार ने इस पत्र का संज्ञान लेते हुए गहन विचार-विमर्श के उपरांत आदेश जारी किया कि अब प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों में अवकाश 30 जून 2025 तक रहेगा। शिक्षा विभाग ने इस निर्णय की पुष्टि करते हुए सभी जिला अधिकारियों को तत्काल निर्देश जारी कर दिए हैं। यह निर्णय न केवल बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सरकार की संवेदनशीलता और त्वरित प्रतिक्रिया की भी परिचायक है।