Tuesday, 15 September 2026 | 1:00 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज जिलाधिकारी प्रणय सिंह पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने जिला कारागार का निरीक्षण कर अधिकारियों के दिए निर्देश

29 अगस्त 2026 जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के दिए निर्देश। कासगंज, 29 अगस्त। जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की सुविधाओं एवं विभिन्न व्यवस्
Share:
कासगंज जिलाधिकारी प्रणय सिंह पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने जिला कारागार का निरीक्षण कर अधिकारियों के दिए निर्देश
Read in your preferred language.

29 अगस्त 2026

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के दिए निर्देश।

कासगंज, 29 अगस्त। जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की सुविधाओं एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई तथा सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी भी ली।
जिलाधिकारी ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि बंदियों को नियमानुसार सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। कारागार परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा भोजन की गुणवत्ता एवं पेयजल की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चिकित्सालय में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता एवं बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सतर्कता बनाए रखने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कारागार परिसर में नियमित निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ रखने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जिला कारागार में अनुशासन, सुरक्षा, स्वच्छता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।