Sunday, 01 November 2026 | 3:17 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज : जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न - स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश*

Share:
कासगंज :  जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न - स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश*
कासगंज, द दस्तक 24 राजेन्द्रसिंह जिलाधिकारी श्री प्रणय सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (DHS) की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि -
1. सभी योजनाएं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से संचालित हों।
2. लक्ष्यों की नियमित मॉनिटरिंग हो और लंबित कार्य शीघ्र पूरे हों।
3. स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. अजय कुमार, एसीएमओ डॉ. बीला रानी, डॉ. मनोज कुमार शुक्ला, डिप्टी सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह, समस्त अधीक्षक, एमओआईसी, बीपीएम, बीसीपीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे