Monday, 19 October 2026 | 4:03 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज : बसपा ने सेक्टर मझौला में की बैठक, संगठन मजबूती पर दिया जोर

पटियाली विधानसभा के सेक्टर नंबर 28 की बैठक में पदाधिकारियों और समर्थकों ने की सहभागिता
Share:
कासगंज : बसपा ने सेक्टर मझौला में की बैठक, संगठन मजबूती पर दिया जोर
Read in your preferred language.

मझौला (कासगंज)। बहुजन समाज पार्टी की ओर से रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को पटियाली विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर मझौला नंबर 28 की बैठक आयोजित की गई। बैठक सेक्टर अध्यक्ष श्री निरंजन लाल के आवास पर संपन्न हुई। इसमें संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

बैठक में पटियाली विधानसभा अध्यक्ष बबलू गौतम, विधानसभा उपाध्यक्ष मुहम्मद हसन, विधानसभा कोषाध्यक्ष राजीव कुमार दिवाकर तथा सेक्टर अध्यक्ष निरंजन लाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा जनाब लल्लन खान, पंकज कुमार, अमर सिंह, किशन शाक्य, ज्ञान सिंह सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारी एवं समर्थकों ने भाग लिया।

बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पित रहकर आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।