प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 को पश्चिम बंगाल से एक दंपती मंदिर में दर्शन और भ्रमण के लिए जनपद फतेहगढ़ आया था। इसी दौरान उनका एक बैग ई-रिक्शा में छूट गया। बैग में एंड्रॉयड मोबाइल फोन, आधार कार्ड, नकदी, कपड़े और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था।
बैग खोने की सूचना मिलने पर सर्विलांस टीम और थाना कादरीगेट पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने प्रयास करते हुए संबंधित ई-रिक्शा का पता लगाया और महज 30 मिनट के अंदर बैग बरामद कर लिया।
इसके बाद बैग में रखा समस्त सामान सुरक्षित दंपती को सौंप दिया गया। अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर दंपती ने फर्रुखाबाद पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना
मिशन शक्ति 6.0 के तहत पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर आमजन की सहायता के प्रति तत्परता को प्रदर्शित किया। समय रहते बैग बरामद होने से दंपती को बड़ी राहत मिली।