Monday, 14 September 2026 | 10:58 PM
UP News

कासगंज: सरसों बीज की निःशुल्क मिनी किट के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

कासगंज। राज्य सरकार द्वारा तिलहन एवं दलहनी उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेष योजना चलाई जा रही है जिसके मद्देनजर उच्च उत्पादन वाली सरसों प्रजाति के बीज की मिनी किट किसानों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश मिश्र ने बताया कि निःशुल्क सरसों बीज की मिनी किट प्राप्त करने के लिए किस
Share:
कासगंज: सरसों बीज की निःशुल्क मिनी किट के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
Read in your preferred language.

कासगंज।
राज्य सरकार द्वारा तिलहन एवं दलहनी उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेष योजना चलाई जा रही है जिसके मद्देनजर उच्च उत्पादन वाली सरसों प्रजाति के बीज की मिनी किट किसानों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश मिश्र ने बताया कि निःशुल्क सरसों बीज की मिनी किट प्राप्त करने के लिए किसानों को 15 अक्टूबर तक कृषि विभाग के पोर्टल https://agridarshan.up.gov.in पर अपनी बुकिंग करनी होगी। उन्होंने बताया कि रबी की वर्ष 2025-26 के लिए सरसों बीज की मिनी किट सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर पहुंच चुकी है। यह सरसों प्रजाति पी.एम. 32 की किट हैं जिसमें ईरूसिक एसिड एवं ग्लूकोसिनोलेट की कम मात्रा पाई जाती है। इसका तेल हृदय के लिए सुरक्षित माना जाता है। यह प्रजाति सफेद रतुआ रोग के प्रति सहनशील है। इसकी औसत उपज 27 कुंतल प्रति हेक्टेयर है जो बुवाई के 132-145 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।