Tuesday, 15 September 2026 | 12:32 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज:अपर जिला अधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की समीक्षा कर दिए निर्देश

कासगंज: अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में रूद्राक्ष सभागार कलेक्ट्रेट, में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, कासगंज द्वारा जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें समिति के सदस्यों सहित लगभग 60 लोगो ने प्रतिभाग किया। जिसमें खाद्य कारोबार कर्तागण एवं औषधि विक्रेतागण आदि मौजूद रह
Share:
कासगंज:अपर जिला अधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की समीक्षा कर दिए निर्देश
Read in your preferred language.

कासगंज: अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में रूद्राक्ष सभागार कलेक्ट्रेट, में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, कासगंज द्वारा जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें समिति के सदस्यों सहित लगभग 60 लोगो ने प्रतिभाग किया। जिसमें खाद्य कारोबार कर्तागण एवं औषधि विक्रेतागण आदि मौजूद रहे।
बैठक में सहायक आयुक्त (खाद्य) ।। द्वारा वर्ष 2025-26 (अप्रैल, 2025 से दिसम्बर 2025 तक) की प्रगति रिपोर्ट के बारे में विस्तृत रूप से बताया तथा रक्षाबंधन पर्व, नवरात्रि / दशहरा पर्व, दीपावली पर्व एवं क्रिसमस पर्व पर चलाये गये अभियान में संग्रहित नमूनों एवं उनकी जांच रिपोर्ट के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।
अपर जिलाधिकारी द्वारा विभाग की प्रगति रिपोर्ट पर संतोष प्रकट करते हुए और अधिक सजग रहकर कार्य करने को कहा। अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में आम जनमानस को जागरूक किया जाये, जिससे वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत व जागरूक रहें जिसके लिए प्रमुख स्थानो पर बैठक की जाए। अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में जो प्रतिष्ठान/मॉल या अन्य बड़ी दुकानें जो संदिग्ध हों उन पर निरन्तर छापेमारी कर नमूना संग्रहण की कार्यवाही की जाये। फल एवं अनाज मण्डी में स्थित कारोबारकर्ताओं के लाइसेंस / पंजीकरण कराये जाने हेतु मण्डी सचिव को खाद्य विभाग से सम्पर्क कर बनवाने के निर्देश अपर जिलाधिकारी द्वारा दिये गये एवं साथ ही मण्डी में बिक रहे फलों एवं सब्जियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश सहायक आयुक्त (खाद्य) ।। को दिये गये। अपर पुलिस अधीक्षक, कासगंज ने सहायक आयुक्त (खाद्य) ।। को निर्देशित किया कि आवश्यकता पडने पर पुलिस विभाग का सहयोग प्राप्त कर लें।
सहायक आयुक्त (खाद्य) ।। द्वारा बताया गया कि जनपद में हर माह एफ०एस०डब्ल्यू० वैन (मोबाईल वैन) द्वारा बाजारों में उपभोक्ताओं एवं खाद्य कारोबारकर्ताओ के खाद्य पदार्थाे के नमूने की त्वरित एवं मौके पर प्राथमिक जॉच की जाती है एवं अधोमानक या असुरक्षित पाये जाने पर उपयुक्त कार्यवाही की जाती है। साथ ही जनपद में संचालित समस्त विद्यालयों में वितरित किये जाने वाले भोजन की निरन्तर जांच की जाती है। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।